अंबेडकरनगर। भतीजे के साथ बाइक से रविवार को ससुराल जा रही एक महिला की इंदईपुर बाजार में टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलापुर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बसखारी थाना क्षेत्र के पगहरा गांव निवासी शशिकला (40) पत्नी राधेश्याम रविवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से ससुराल आ रही थी। इसी दौरान इंदईपुर बाजार में एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन उसे आलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलापुर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।