फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार की टक्कर से गई बाइक सवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी इलाके के भोजपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कटका के महमदपुर मजरा बीबीपुर निवासी राजदेव निषाद (53) बुधवार सुबह अपनी बाइक से बसखारी के लिए निकले थे। भोजपुर पेट्रोल पंप के पास वह सड़क पार कर रहे थे, तभी बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत लहटोरवा चौकी इंचार्ज सुनील दत्त को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मृतक की चार बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें