फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक डिवाइडर से टकराई, ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

Sun, 04 Jan 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रामसूरत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी निवासी रामसूरत (30) की शुक्रवार देर शाम अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सीहमई के पास एक भीषण सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई नितिन ने बताया कि रामसूरत अपने बड़े भाई राममूरत की ससुराल अन्नावा किसी काम से गए थे और देर शाम बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, 50 नंबर ट्यूबवेल सीहमई के निकट एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्भाग्यवश, रामसूरत ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
मासूम के सिर से छिन गया पिता का छाया
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, पत्नी अंशू, जिसने दो माह पूर्व ही एक बेटी को जन्म दिया था, पति की मौत की खबर से अचेत हो गईं। दो माह की मासूम के सिर से पिता का साया छिन गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक रामसूरत के दो भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान मौत
एक अन्य घटना में, अकबरपुर के बरधाभिउरा निवासी महेंद्र यादव (24) की शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महेंद्र चार माह पूर्व गौहन्ना हाईवे के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि छह सितंबर को महेंद्र जाफरगंज अपने मामा के घर गए थे और शुक्रवार शाम चार बजे बाइक से टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान, गौहन्ना चौराहे के पास एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर चोटों के चलते उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। पिता रमेश यादव और मां सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें