फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना क्षेत्र के बरहा निवासी युवक की बाइक बुधवार देर शाम लखनऊ जाते समय हलियापुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमारगंज अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के बरहा रामबाबा निवासी शुभम सिंह (24) बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल शुभम को कुमारगंज स्थित चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हलियापुर पुलिस ने घटना की जानकारी महरूआ पुलिस को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें