फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कबड्डी में भीटी और खजुरी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
भीटी के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गिरंट के मैदान पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोग
विज्ञापन
भीटी। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गिरंट के मैदान पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में रनीवा कर्माजीत की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में भीटी की टीम ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में खजुरी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बसोहरी की टीम विजेता बनी।
दौड़ प्रतियोगिताओं में सनी दुबे का दबदबा रहा। उन्होंने तीन स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शिवा और बालिका वर्ग में नैंसी पाल प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में इश्तियाक और सरिता ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर में दुर्गेश और अनु विजेता बने।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में सनी दुबे और आकांक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सनी दुबे और आरती तथा 400 मीटर में सनी दुबे और आंचल प्रथम रहीं।
मुख्य अतिथि एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर बीईओ प्रिया पाठक, मनोज कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, राममूर्ति रत्नाकर, मधुकर पांडेय, ओम प्रकाश दूबे, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार और देव रंजन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें