फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कबड्डी में भीटी, अकबरपुर और नाऊसांडा जोन का दबदबा

विज्ञापन
कबड्डी में भीटी, अकबरपुर और नाऊसांडा जोन का दबदबा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खजूरडीह पहितीपुर में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता के छह वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग में भीटी, अकबरपुर और नाऊसांडा जोन, जबकि बालिका वर्ग में हंसवर, कटेहरी और राजेसुल्तानपुर जोन विजेता रहे। प्रतियोगिता में 32 टीमों के करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सब जूनियर बालक वर्ग में नाऊसांडा ने राजेसुल्तानपुर को 21-18, जूनियर वर्ग में अकबरपुर ने जलालपुर को 20-7 और सीनियर वर्ग में भीटी ने राजेसुल्तानपुर को 21-9 से हराकर खिताब जीता।
सब जूनियर बालिका वर्ग में राजेसुल्तानपुर को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। जूनियर वर्ग में कटेहरी ने अकबरपुर को 16-8 और सीनियर वर्ग में हंसवर ने कटेहरी को 15-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. जयचंद ने आभार जताया। निर्णायक अरुण यादव, सुरेंद्र, ज्ञानेंद्र वर्मा, विशाल यादव, रीता, मुकेश दुबे व विपिन चौधरी रहे। क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता तीन अक्तूबर को अंबेडकरनगर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें