फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी गांव के युवक की पिटाई कर ग्रामीणों ने पेड़ में बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर गांव में घर में घुसे युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटकर से एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंचे पीड़ित युवक के परिवारीजनों से ग्रामीणों की झड़प हो गई। युवक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुल्हूपुर गांव निवासी राजमणि का आरोप है कि थाना क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी जयदीप रविवार रात करीब 12 बजे उसके घर में घुस गया। इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजनों की नींद टूट गई और उसे धर दबोचा। इसके बाद उसकी पिटाई कर पेड़ से बांध दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता बताया तो कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के चाचा अमरजीत को दी। कुछ देर बाद अमरजीत अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा। युवक को पेड़ में बंधा देख उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगा।
इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। इससे गांव में काफी देर तक हड़कंप व चीख पुकार की स्थिति बनी रही। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीएचसी भियंाव पहुुंचाया, जहां पर इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक के चाचा ने बताया कि जयदीप घर में नहीं घुसा था। उसे अनायास पकड़कर पीटकर पेड़ से बांध दिया गया। इसी तहरीर पर पुलिस ने राजमणि समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बब्लू मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें