फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीडीओ अकबरपुर को याद नहीं ब्लॉक दिवस

Wed, 19 Mar 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फरियादियों के इंतजार में बैठे अ​धिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह पहले और तीसरे बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन होता है, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गया है। ब्लॉक दिवस में न तो अधिकारी पहुंच रहे हैं और न ही फरियादी आ रहे हैं।
विज्ञापन

लोग अपनी शिकायत लेकर जाते हैं तो उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है। इसका नतीजा है कि इस ओर फरियादी का मोहभंग हो रहा है और दूरी बना रहे हैं। बुधवार को विभिन्न ब्लॉकों में इस आयोजन के नाम पर खानापूर्ति की गई। कई ब्लॉकों में अधिकारी नदारद रहे तो कई गोसंवर्धन कार्यक्रम में व्यस्तता दिखाकर कुछ भी कहने से बचते रहे।


दफ्तर में बैठे रहे बीडीओ, पूछने पर जानकारी होने से किया इन्कार
फोटो- 20
जिला मुख्यालय के अकबरपुर ब्लाॅक सभागार में दोपहर 12 बजे सामुदायिक हाल में मेज और कुर्सी तो लगी रहीं, लेकिन कोई बैठा नहीं मिला। एक दो फरियादी जरूर आए। बीडीओ राजेंद्र कुमार तिवारी अपने कार्यालय में बैठे रहे। उनसे जब ब्लॉक दिवस के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन



नहीं पहुंचे फरियाद
फोटो- 21
जलालपुर ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ रामविलास व एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी मौजूद रहे। अधिकारी फरियादियों की राह ताकते रहे, लेकिन कोई भी फरियादी एक बजे तक नहीं पहुंचा था। जागरूकता के अभाव में आज भी कई लोगों को ब्लॉक दिवस और ग्राम चौपाल के बारे में जानकारी ही नहीं हो पाती है।
विज्ञापन




वर्जन
सुधार न होने पर होगी कार्रवाई
ब्लॉक दिवस में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई होगी।
- आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें