फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अढ़नपुर में बनेगा बरात घर, खुलेगा सिलाई सेंटर

Thu, 05 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी र्क्षेत्र केअढ़नपुर में बरात घर बनाया जाएगा। इससे लोगों को कई तरह के कार्यक्रम करने में सहूलियत होगी। इसके साथ सिलाई-कढ़ाई सेंटर भी खोला जाएगा। यह घोषणा बृहस्पतिवार को डीएम ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अढ़नपुर ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के फायदे बताए। कहा कि स्वच्छता के लिए जागरुकता की जरूरत है। डीएम ने कार्यक्रम में आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी समस्याएं जानीं। महिलाओं ने बरात घर और बेटियों के लिए कोई रोजगार न होने की बात कही। कुछ महिलाओं ने सिलाई सेंटर खोलने की मांग की। जिलाधिकारी ने बरात घर बनाने के साथ सिलाई सेंटर खोलने का आश्वासन दिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी करके एक माह में बरात घर व सिलाई सेंटर का शिलान्यास करने के निर्देश दिए। इसके बाद में पंचायत भवन से अढ़नपुर बाजार तक स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान डीएम व अन्य अधिकारियों ने सड़क की सफाई भी की। कार्यक्रम के डीडीओ सुनील तिवारी, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ दिनेश मौर्य, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, वीडीओ विश्वनाथ पटेल, प्रधान माधुरी कन्नौजिया समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें