फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शादी किए ही बरात वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बगैर शादी किए बरात वापस लेकर चले जाने के मामले में दुल्हन के पिता ने भीटी थाने में तहरीर देकर वर पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही वैवाहिक आयोजन में किए गए खर्च का भी भुगतान कराने की मांग की है। कहा कि इससे उसे करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाने पहुंचे दुल्हन ने भी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र निवासी लड़की के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की सुल्तानपुर जनपद के काछा मिटौरा गांव निवासी मोहम्मद इसरार से शादी तय हुई थी। 11 मई को उसके घर बरात भी आयी। विवाह से जुड़ी रस्में चल रही थीं कि इसी बीच एक लड़की पहुंची और दूल्हे के साथ अपने संबंध होने की बात कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद बरात बगैर शादी किए ही वापस चली गई।
बताया कि शादी तय कराने में दूल्हे की बहन ने ही मध्यस्थता निभाई थी। उसे घटना के बारे में पहले से ही जानकारी थी। इसके बावजूद उसने जानकारी नहीं दी। इन सबके बीच विवाह के प्रबंध में करीब छह लाख रुपये खर्च हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में वर पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान दुल्हन बनी युवती ने भी पुलिस से मामले में कार्रवाई पर जोर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें