फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या की तरफ वाहनों के जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या की तरफ सामान्य आवागमन रविवार भोर से रोक दिया गया। सिर्फ सीटेट परीक्षार्थियों, स्थानीय लोगों तथा आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को ही जरूरी कागजात देखने के बाद आगे जाने की छूट रही। न सिर्फ अयोध्या जाने वाले मार्गों वरन जिले के अन्य स्थानों पर भी जगह-जगह पुलिस ने दिनभर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासन ने पहले से तय प्रतिबंधों में ढील देते हुए वाहनों को अयोध्या की तरफ जांच पड़ताल के बाद जाने की छूट दी थी लेकिन रविवार भोर से सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित हो गए। राज्य परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो की 33 बसें रविवार सुबह से ही अयोध्या की तरफ जाने के बजाय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या फिर सुल्तानपुर शहर से होकर लखनऊ, कानपुर व दिल्ली आदि शहरों की तरफ आगे बढ़ीं।
आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को टांडा रायबरेली नेशनल हाईवे से होकर आगे बढ़ाया गया। इससे तमाम यात्रियों को बसखारी रोड स्थित नेवतरिया एनएच बाइपास या फिर गौहन्ना बाइपास के पास जाकर बस से यात्रा करनी पड़ी। इससे यात्रियों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। उधर अयोध्या जाने वाले मार्गों पर लगाए गए बैरियर से दिनभर वाहनों को वापस लौटाया जाता रहा। हालांकि पहले से ही सूचना हो जाने के कारण ज्यादातर खुद ही डायवर्ट रहे।
विज्ञापन

सीमाओं पर बने बैरियर से आधार कार्ड देखकर उन्हीं लोगों को आगे जाने दिया जिनका घर बैरियर के आगे था। सीटेट परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र दिखाकर आगे बढ़ने की सुविधा मिली तो वहीं एंबुलेंस व ऐसे अन्य जरूरी वाहन ही आगे जा पाए। सभी बैरियर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार चौकसी बनी रही। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में चौकस दिखे।
टांडा, अलीगंज, इब्राहिमपुर, भीटी, अहिरौली व अकबरपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा चेकिंग अभियान रविवार को पूरे दिन चला। अन्य थाना क्षेत्रों में भी सभी तरह के वाहनों की सघन जांच होती रही। डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता व एएसपी विशाल पांडेय लगातार अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।

21जेएनडी08: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें