फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीईटी देने वाले आरोपी की जमानत खारिज

Fri, 17 Oct 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय रमाबाई महिला महाविद्यालय में एक माह पूर्व पीईटी में मुन्ना भाई बनकर परीक्षा देने वाले अरुण कुमार यादव की बृहस्पतिवार को जिला सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने जमानत याचिका खारिज कर दी। सात सितंबर को महाविद्यालय में पीईटी की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह यादव निवासी संगरामऊ जौनपुर के स्थान पर अरुण कुमार यादव निवासी इशापुर फूलपुर आजमगढ़ कक्षा नंबर आर-टू में परीक्षा देते समय दबोचा गया था। अरुण ने पूछताछ में बताया कि शैलेंद्र के नाम से अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बनवाया था। 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। 27 हजार रुपये परीक्षा के पहले खाते में लिए थे। बची हुई रकम 23 हजार रुपये का भुगतान परीक्षा के बाद देने का वादा था। इसी मामले में कोर्ट ने जमानत खारिज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें