फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल बनेगा, नौ माह बाद हुई जमीन की पैमाइश

Sun, 14 Dec 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के इल्तिफातगंज में बनने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण में बाधा बन रही जमीन की अडचन खत्म हो गई है। लगभग नौ माह बाद राजस्व विभाग ने कनासपुर गांव में जमीन की उपलब्धता कराई है। इसके लिए जमीन की पैमाइश करा दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से निर्माण के लिए पहली किस्त के 15 लाख रुपये भी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जारी किए जा चुके हैं। पहली बार जमीन मिलने के बाद विवाद के कारण काम को रोकना पड़ा था। वहीं जमीन के मिलने के बाद इसका निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। टांडा तहसील के इल्तिफातगंज नगर पंचायत में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण होना था, जिससे लोगों को इलाज के लिए कहीं और भटकना न पड़ा। इसको लेकर स्थानीय लोगों की काफी समय पहले से मांग थी। इसके बाद आयुर्वेदिक विभाग ने शासन को अस्पताल के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा और उसकी स्वीकृति भी हो गई थी।
विज्ञापन

-
जमीन मिल गई
आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए कोई ढंग की जगह जमीन नहीं मिल रही थी। अब जमीन मिल गई है। उसकी पैमाइश करा ली गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा
-डॉ. रणजीत कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें