अंबेडकरनगर। रेलवे स्टेशन पर आठ महीने में 58 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। रेलवे की ओर से अप्रैल से नवंबर तक इन यात्रियों पर हुई कार्रवाई से 17645 रुपये जुर्माना वसूला गया है। ट्रेनों में यहां से तीन से चार हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। इनमें से कई ऐसे होते हैं, जो बिना टिकट यात्रा करते हैं। इसमें अप्रैल में 10 यात्रियों पर 2740 रुपये, अगस्त में दो यात्रियों पर 620 रुपये, सितंबर में 14 यात्रियों पर 4,010 रुपये, अक्तूबर में 24 यात्रियों पर 7,535 रुपये, नवंबर में आठ यात्रियों से 2740 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मई, जून और जुलाई में एक भी यात्री बिना टिकट नहीं पकड़े गए। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म पर मौजूद टीसी प्रतिदिन टिकट चेक करते हैं। इस दौरान पकड़े जाने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। संवाद