फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली तक निकाली जाएगी जागरूकता पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। पर्यावरण जागरूकता के लिए टांडा से दिल्ली तक की पदयात्रा का रविवार को शुभारंभ हुआ। पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम कर रहे ककराही निवासी सामाजिक संस्था ग्रीन अर्थ के संयोजक संदीप श्रीवास्तव अपने दो सहयोगियों फूलचंद्र कनौजिया व विवेक वर्मा के साथ झारखंड महादेव मंदिर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजू देवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामबाबू ने पर्यावरण जागरूकता यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण बेहतरी के लिए ऐसे प्रयास मील का पत्थर साबित होंगे। कहा कि कोरोना काल में हम सब ऑक्सीजन की जरूरत को भलीभांति महसूस कर चुके हैं।
ऐसे में पर्यावरण की बेहतरी तय करने तथा प्रदूषण रोकने के लिए पूरी गंभीरता से काम करना होगा। यात्रा का नेतृत्व कर रहे संदीप ने बताया कि वृक्ष हैं, तो जीवन है का संकल्प लेकर अब तक खुद के खर्चे से लगभग 5400 पौधे लगा चुके हैं। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, आनंद अग्रवाल, शिवप्रसाद गुप्त, अखिलेश श्रीवास्तव व ओमकार गुप्त ने यात्रा को लेकर मंगलकामना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें