फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर से पहले पुलिस कर्मियों की बातचीत का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पहले से पकड़कर रखे गए एक बदमाश का एनकाउंटर करने को लेकर दो दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में वह निलंबित स्वाट टीम प्रभारी भी शामिल है, जिस पर बीते दिनों पुलिस हिरासत में मौत के बाद हत्या का केस दर्ज है। इस बीच ऑडियो वायरल होने के बाद ऐसे सभी मामलों की न्यायिक जांच की मांग उठी है।
विज्ञापन

प्रदेश में तेजी से बढ़ती पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बीच पुलिस की किरकिरी कराने वाला एक ऑडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। ऑडियो 2 से 3 माह पुराना प्रतीत हो रहा है। वायरल ऑडियो में तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी और अकबरपुर कोतवाली के एक दरोगा के बीच बातचीत शामिल है। इसमें स्वाट टीम प्रभारी पकड़ कर रखे गए एक बदमाश का एनकाउंटर करने की बात कर रहे हैं। जिले में एनकाउंटर के नाम पर अब तक वैसे भी सभी बदमाशों को पैर में ही मामूली गोली लगी है। ऑडियो में कोतवाली के दरोगा द्वारा इनकार किया जाना सुनाई पड़ रहा है।
दरोगा ने कहा कि संबंधित बदमाश से कुछ नागरिक और वकील मिल चुके हैं। ऐसे में मैं यह नहीं कर पाऊंगा। स्वाट टीम प्रभारी ने बाद में फोन काट दिया। अब यह ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की जमकर खिंचाई हो रही है। तमाम नागरिकों ने कहा कि इसी तरह के रवैये के चलते ही पुलिस अभिरक्षा में आजमगढ़ निवासी निर्दोष जियाउद्दीन को मार डाला गया। सिर्फ वसूली के लिए ऐसा किया जा रहा है। नागरिकों ने पूर्व में हुए सभी एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की।
विज्ञापन

सपा एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि सरकार वास्तविक अपराध नियंत्रण के बजाय सिर्फ दिखावे में लगी है। इसी का फायदा पुलिस उठा रही है और अवैध वसूली को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने प्रकरण की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग हाईकोर्ट और राज्यपाल से की है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें