फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी ठप रही एंटीजन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एंटीजन किट के न पहुंचने से जांच का कार्य लगातार चौथे दिन भी ठप रहा। नतीजा यह रहा कि एक तरफ जहां जांच के लिए पहुंचने वाले नागरिकों को दिक्कतें हुईं, तो वहीं सबसे अधिक समस्या मतगणना में लगने वाले अभिकर्ताओं को हो रही है। एंटीजन जांच न होने के चलते उन्हें आरटीपीसीआर जांच करानी पड़ रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में विभिन्न प्रत्याशियों के अभिकर्ता आरटीपीसीआर जांच के लिए पहुंचे, जिससे जिला अस्पताल में पूरे दिन गहमागहमी रही।
विज्ञापन

जिले में कोरोना दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना हुआ है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में बीते चार दिनों से एंटीजन किट समाप्त है, जिससे एंटीजन जांच नहीं हो पा रही है। एंटीजन किट की उपलब्धता को लेकर जिम्मेदारों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक व मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में जांच को लेकर गहमागहमी रही।
दरअसल मतगणना के लिए प्रत्याशियों द्वारा जिन्हें अभिकर्ता बनाया जाना है, उन्हें पहले कोविड जांच कराने का निर्देश निर्वाचन आयोग ने दिया है। अब जबकि 2 मई को मतगणना होनी है, तो ऐसे में कोविड जांच के लिए जिला अस्पताल में शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पता चला कि एंटीजन किट ही नहीं है। ऐसे में जांच नहीं हो सकती। इस पर उन्हें आरटीपीसीआर जांच करानी पड़ी। इसके लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की का भी माहौल रहा। जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। किट शीघ्र ही उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें