फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रंजिश में हमला, 13 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित चौक में दीपावली की रात सराफ की दुकान पर बैठे गंगा सेठ और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि आठ नवंबर की रात करीब 9:30 बजे मोहल्ला निवासी नारायण बजाज उर्फ मुन्ना बजाज आठ से दस लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोपियों ने गंगा सेठ को पकड़कर दुकान से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी कोमल सोनी को भी बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के लक्ष्मीनारायण बजाज ने भी गंगा सोनी, अंश सोनी, अभिषेक सोनी, गंगा सोनी की पत्नी, अरविंद सोनी, रामकुमार सोनी, मुकेश सोनी और तनिष्क सोनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें