फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर। क्षेत्र के तिलकारपुर गांव में मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से रंजीत गुप्ता (73) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रंजीत मंगलवार शाम बुधवार को खेत की जोताई कराने के लिए ट्रैक्टर चालक को कहने गए थे। शाम करीब सात बजे वह पैदल घर लौट रहे थे। गांव के मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक उन्हें आननफानन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गया। वहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा ढप्पू, दूसरे नंबर का पप्पू और सबसे छोटा राजू अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें