फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गैंगस्टर की साढे़ तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मढवरपुर में गैगेस्टर के आरोपी की संपत्ति कुर्क करते अधिकारी व पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रविवार को दो स्थानों पर कार्रवाई की। अकबरपुर नगर में डेढ़ करोड़ की लागत का एक होटल कुर्क कर सील कर दिया गया, तो वहीं जैतपुर में लगभग दो करोड़ लागत का एक स्कूल व भूखंड कुर्क कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने रायबरेली रवाना होने से पहले अपराधियों के विरुद्ध रविवार को तगड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई। अकबरपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राजीव तिवारी के रेलवे क्रॉसिंग स्थित होटल को कुर्क करा लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार व कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के अलावा एसओ मालीपुर व कस्बा चौकी इंचार्ज दलबल के साथ पहुंचे। इसके बाद होटल को नियमों के अनुसार कुर्क कर सील कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि कुर्क किए गए होटल की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है।
उधर, एक अन्य कार्रवाई को अंजाम देने एसडीएम जलालपुर मोहनलाल गुप्त व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, जैतपुर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा के साथ गैंगस्टर मामले में जेल में बंद आरोपी उमानाथ गिरि के भुजगी मढ़वरपुर गांव पहुंच गए। उस पर हत्या समेत कई अन्य धाराओं में अंबेडकरनगर व आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने गैंगस्टर अभियुक्त की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी सिलसिले में पहुंची पुलिस टीम ने उमानाथ की ओर से अवैध ढंग से अर्जित रकम द्वारा बनाए गए विद्यालय रामनायक चिल्ड्रेन एकेडमी पर ताला लगा दिया। विद्यालय के साथ ही एक भूखंड को भी कुर्क कर लिया गया। इसकी कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये बताई गई। संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें