फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम को मिली एथलेटिक्स कोच

विज्ञापन
विभा।स्रोत : विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में आखिरकार प्रशिक्षक की नियुक्ति हो गई है। प्रशिक्षक पद के लिए हुए साक्षात्कार में विभा का चयन हुआ है। अब वह सेंटर में एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगी। पूर्व प्रशिक्षक सुमेधा के जुलाई में इस्तीफा देने के बाद से पद रिक्त था।
विज्ञापन

प्रशिक्षक नहीं होने से खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण पर असर पड़ रहा था। रिक्त पद के लिए सोमवार को जिला खेल कार्यालय में साक्षात्कार हुआ, जिसमें 12 अभ्यर्थियों में से 11 शामिल हुए।चयनित विभा 26 सितंबर 2022 से 22 जुलाई 2025 तक अयोध्या के खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में कोच रह चुकी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन में निर्णायक के रूप में दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीपीएड किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें