अंबेडकरनगर। बारिश के बाद जिले में सांप बाहर निकलने लगे हैं। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में छह लोगों को सांप ने काट लिया। सभी को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का इलाज जारी है। धनतारा निवासी रेनू घर में काम कर रही थीं, तभी सांप ने काट लिया।
परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इसी तरह हीड़ी पकड़िया निवासी फूलपति, ससपना निवासी रामकरन, बरामदपुर लोहरा निवासी मनोज, रसलपारा निवासी इंद्रावती और मिर्जापुर निवासी अंशिका को भी सांप के काटने के बाद अस्पताल लाया गया। ईएमओ डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच के बाद उपचार किया गया। (संवाद)