फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 फरवरी से हर जिले में होगा अटल विरासत सम्मेलन

Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष मनाए जाने को लेकर मंगलवार को अटल भवन में प्रेसवार्ता की गई। 15 फरवरी से हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन के आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय, कार्यक्रम जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, कार्यक्रम सह संयोजक दीपक तिवारी ने आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की। बताया गया कि 25 दिसंबर को जन्म जयंती पर जनपद के बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। देशवासी गौरवान्वित हैं कि दूरदर्शी और कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं। अटल जी पर लिखे गए लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। कहा कि 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिलों में लेख और पुस्तकों के लेखक को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, बाबा राम शब्द यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें