फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिकअप में सिर टकराकर की थी अशोक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ से खाना खाकर लौटते समय हुए विवाद में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर सोनगांव निवासी अशोक की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। अलीगंज पुलिस ने हुसैनपुर सुधाना रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

27 नवंबर को अलीगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर सुधाना के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस टीम शव की शिनाख्त करने व उसके हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी। बाद में शव की पहचान अशोक कुमार निवासी जमालपुर सोनगांव, कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके भाई शोभनाथ उर्फ भगत वर्मा की तहरीर पर विवेक कुमार निवासी कोडरा मीरपुर, शेखपुर व राजकुमार निवासी लोरपुर ताजन, कोतवाली अकबरपुर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद घटना का खुलासा कर दिया है।
अलीगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को इनामीपुर धर्मनगर के पास छापा मारा। वहां से दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। बताया कि पिकअप से अशोक के साथ वह दोनों आजमगढ़ गए थे।
विज्ञापन

वहां से वापस लौटते समय अशोक ने अनायास गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर गुस्से में आकर हम लोगों ने उसका सिर पिकअप के डाले से टकरा दिया। इससे उसके नाक व कान से खून बहने लगा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मृत्यु हो गई। घबराकर हम लोगों ने पिकअप में शव रखकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद पिकअप को आजमगढ़ जनपद के अंबारी क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें