फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा मुकर जाने आदि आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्रीय युवती ने बताया कि जलालपुर नगर निवासी प्रभात कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाया।
विज्ञापन

शादी का हवाला देकर वह उसे कई बार बाहर भी ले गया लेकिन शादी नहीं की। बीते दिनों जब उसने शादी का दबाव डाला तो इंकार करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व धमकी आदि की धाराओं में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद छापा मारकर कोतवाल प्रद्युम्न कुमार सिंह, दरोगा विजय कुमार तिवारी के अलावा लक्ष्मी यादव, सतीश एवं मोहित की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाद में जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें