फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बीते पांच दिसंबर को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का इसी थाना क्षेत्र के मदुवाना गांव निवासी सिद्धांत तिवारी ने अगवा कर लिया था। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

दो दिन बाद आरोपी ने अपह्त किशोरी को गांव के बाहर छोड़ दिया। किशोरी के साथ अपहरण व दुष्कर्म का भी मामला इस बीच सामने आया। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। साथ ही पाक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच एक दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर पर है। इस पर एसआई पवन कुमार ने हमराह सिपाहियों के साथ गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें