भीटी। स्थानीय पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बाद में जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, सिपाही मुकेश कुमार व धीरज सिंह शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मझुई नदी स्थित पुल पर असलहा लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा।
हालांकि घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बेलागांव के मजरे उपाध्याय का पूरा निवासी राजकुमार उपाध्याय के रूप में हुई। उसे थाने लाया गया, जहां जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्घ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।