अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्घ चल रहे छापेमारी अभियान में अलग-अलग थाने की पुलिस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बसखारी थाने के उपनिरीक्षक नौशाद अली खां शुक्रवार की रात गश्त पर थे। इस बीच पुलिस टीम ने रामप्रवेश निवासी हरैया, थाना बसखारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। बसखारी थाने के उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह यादव गश्त पर थे।
इसी बीच सोनू निषाद निवासी दरगाह रसूलपुर थाना बसखारी को अवैध 7 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। अहिरौली थाने के सिपाही अतुल यादव ने गश्त के दौरान अभियुक्त साजितराम निवासी बालापुर, थाना तारून, जिला अयोध्या के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर किया। तीनों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर भेज जेल भेज दिया। जैतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि वांछित अभियुक्त जितेन्द्र चौहान उर्फ गुड्डू निवासी उस्मा जोलहापुर, थाना जैतपुर को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जेल भेज दियागया।