फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले ग्राम पंचायतों में दुरुस्त कराई जाएंगी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व से पहले गांवों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए शासन से जिले को राज्य वित्त योजना के तहत 5 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे जिले की 902 ग्राम पंचायतों में परिसंपत्ति के रखरखाव समेत गांवों की साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव समेत अन्य विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलग-अलग योजना के तहत गांवों में न सिर्फ सफाई, बल्कि जलभराव समस्या को दूर करने के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है। अब रोशनी के पर्व से पहले गांवों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए शासन से जिले को 5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 902 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में परिसंपत्ति के रखरखाव, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, सफाई, नाली, खड़ंजे के निर्माण के साथ अन्य विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे।
डीपीआरओ कार्यालय के संजीत पटेल ने बताया कि राज्य वित्त योजना के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए शासन से 5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी। शासन से सीधे ग्राम पंचायत के खाते में राशि भेज दी जाएगी, जिससे दीपावली पर्व से पहले सभी जरूरी कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। इसके अलावा भेजी गई राशि में प्रत्येक ग्राम प्रधान का एक माह का मानदेय भी शामिल होगा।
विज्ञापन

कटरिया सम्मनपुर के ग्राम प्रधान संजय राजभर व अंधियरवा के ग्राम प्रधान वेदप्रकाश वर्मा ने कहा कि राज्य वित्त योजना के तहत मिलने वाली राशि से शासन की मंशानुरूप सभी जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। न सिर्फ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा, बल्कि क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त कराया जाएगा। मीरपुर शेखपुर के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह, मरथुआ सरैया के अजय पटेल व बरधाभिउरा के प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार ने कहा कि दीपावली पर्व से पहले राशि का मिलना दीप पर्व का बड़ा तोहफा होगा।
शीघ्र भेजी जाएगी राशि
ग्राम पंचायतों में परिसंपत्ति के रखरखाव समेत विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए शासन से जिले को 5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दीपावली पर्व से पहले ग्राम पंचायत के खाते में राशि भेज दी जाएगी, जिससे दीपावली पर्व से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

-अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें