फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आर्मर्ड केबल से रुकेगी बिजली चोरी, 111 करोड़ खर्च होंगे

Tue, 16 Jul 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
39 किलोमीटर दूरी में लगाई जाएगी केबल, कार्यदायी संस्था ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने के लिए जिले में आर्मर्ड केबल लगाई जाएगी। प्रथम चरण में यह केबल 39 किमी लंबाई में उन क्षेत्रों में लगाई जाएगी जहां बिजली चोरी के अधिक मामले सामने आए हैं। इसे लेकर सर्वे शुरू हो गया है। इसके साथ ही 2158 किमी लंबाई की तुलना में 1430 किमी लंबाई में एरियल बंच केबल को भी लगाया जा चुका है। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध होगी।

बिजली चोरी व लाइन लॉस रोकने के लिए पावर काॅर्पोरेशन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ खुले तार को बदलकर उनके स्थान पर बंच कंडक्टर लगाया जा रहा है बल्कि बिजली चोरी रोकने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान भी समय-समय पर चलाया जाता है। अब बीच बिजली चोरी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए पावर काॅर्पोरेशन बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
विज्ञापन


अकबरपुर बिजली वितरण खंड कार्यालय के अनुसार बिजली चोरी रोकने के लिए आर्मर्ड केबल लगाई जाएगी। प्रथम चरण में यह केबल 39 किमी लंबाई में लगाया जाना तय किया गया है। इसके लिए बाकायदा सर्वे कराया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी के अधिक मामले सामने आते हैं या फिर बिजली चोरी की अधिक संभावना होती है, वहां इस प्रकार की केबल लगाई जाएगी। इसमें कुल लागत 111 करोड़ रुपये आएगी।

कार्यदायी संस्था नागार्जुन कांस्ट्रक्शन हैदराबाद द्वारा सर्वे किया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के बाद नई केबल लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उधर उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर भी संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। न सिर्फ जर्जर हो चुके उपकरणों को तेजी से बदला जा रहा है बल्कि जर्जर हो चुकी केबल भी बदली जा रही है।
विज्ञापन


तेजी से चल रहा सर्वे

आर्मर्ड केबल लगाए जाने के लिए तेजी से सर्वे का कार्य चल रहा है। इस केबल के लगने से बिजली चोरी पर पूरी तरह से अंकुश लग सकेगा। इससे लाइन लॉस भी रुकेगी। उपभोक्ताओंं को सुचारु बिजली आपूर्ति देने में सुविधा होगी। -संदीप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता बिजली अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें