फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अष्टखंभा स्तूप के पर्यटन विकास को 1.05 करोड़ की मंजूरी

विज्ञापन
अकबरपुर के लोरपुर में स्थित अष्टखंभा स्तूप के पर्यटन विकास कार्याें का भूमि पूजन करते एमएलसी डॉ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के लोरपुर में स्थित ऐतिहासिक अष्टखंभा स्तूप अब पर्यटन सुविधाओं से जुड़ेगा। महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय इस धरोहर के विकास के लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास कर परियोजना की शुरुआत की।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय करीब दो वर्षों से इस स्तूप के विकास के लिए प्रयास कर रहे थे। उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए। पर्यटन विभाग ने परियोजना के लिए 1.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएनडीएस को सौंपी गई है। एमएलसी ने परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री का आभार जताया। विकास कार्यों से अष्टखंभा स्तूप को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। यह इसकी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण को भी बढ़ावा देगा।
विधान परिषद क्षेत्र विकास निधि से पहले ही 30 लाख रुपये की लागत से अष्टखंभा स्तूप क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग की नई परियोजना से परिसर में सुविधाओं का और विस्तार होगा। इससे ऐतिहासिक स्थल पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद अब पर्यटन विकास से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परियोजना पूरी होने के बाद परिसर में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का दायरा पहले से अधिक होगा।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
परियोजना के तहत पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें सामुदायिक हॉल और सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय शामिल हैं। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और आधुनिक शौचालय ब्लॉक भी बनेंगे। इंटरलॉकिंग पाथवे, पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच और उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन सुविधाओं से स्तूप परिसर में पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें