अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते टीईटी उत्तीर्ण एकेडमिक मेरिट संघर्ष मोर्चा के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
मेरिट के आधार पर शिक्षक पद पर तैनाती किए जाने की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश टीईटी एकेडमिक संघर्ष मोर्चा ने कलक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि लंबे समय से वे प्रदेश सरकार से मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने कहा कि वर्ष 2012 में निकाले गए विज्ञापन में कहा गया था कि मेरिट के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
इस संबंध में प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। वर्ष 2015 में काउंसलिंग शुरू हुई। एक हजार से अधिक की काउंसलिंग भी हो गई लेकिन उसी दौरान टीईटी की अनिवार्यता करते हुए तैनाती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई।
इससे एकेडमिक अभ्यर्थी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मेरिट के आधार पर तैनाती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान अरविंद कुमार, अवधेश कुमार, चंद्रजीत, मंगेशलता, अनुपम, सुनील व सौरभ आदि मौजूद रहे।