अंबेडकरनगर। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति दयनीय है। विभागीय अधिकारियों की जांच में ही अब सच्चाई खुल कर आ रही है। बुधवार को एसीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने अकबरपुर के बरधाभिउरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ लधिमा पटेल व एएनएम सीमा शुक्ला सेंटर पर मिलीं।
वहीं केंद्र की दशा दयनीय मिली। यहां पर साफ-सफाई ही नहीं थी। एसीएमओ ने एनसीडी रजिस्टर में फरवरी में किसी की जांच का कोई ब्योरा नहीं मिला। सेंटर में लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए जाने पोस्टर पर भी नहीं मिले जिस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। एसीएमओ ने बताया कि सीएचओ को स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा सभी सेंटरों की जांच की जाएगी। संवाद