अंबेडकरनगर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत अंशिका ने प्रथम, निधि ने द्वितीय और रवि किशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अनन्या प्रथम, इंशा द्वितीय और अवनीश पटेल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, एकल काव्य पाठ में कलश द्विवेदी ने प्रथम, प्रवृति पाठक ने द्वितीय और दीपेंद्र उपाध्याय ने तृतीय स्थान अर्जित कर अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक पटेल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शेफाली सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिक सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेंद्र प्रताप यादव उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. विद्याधर मिश्र, पुष्पा वर्मा, डॉ. भानु प्रताप राय, डॉ. सतीश कुमार उपस्थित रहे।