फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में एक और बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। भट्ठा मालिक के पुत्र के साथ मारपीट व लूट करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि बीते दिनों पीके भट्ठा मालिक के पुत्र के साथ बदमाशों ने दिन दहाड़े मारपीट कर पैसे लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस कुल 9 बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पांच बदमाशों को पुलिस एक साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। बीते 26 अप्रैल को मुठभेड़ में एक आरोपियों को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन

इसमें उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इसके चलते उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ गया था। बाद में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर पुलिस ने बीते दिनों उसे जेल भेज दिया। इस प्रकरण में तीन बदमाश फरार चल रहे थे। बुधवार को टांडा कोतवाली पुलिस ने फुलवरिया तिराहा से एक आरोपी दुर्गेशधर द्विवेदी उर्फ मल्लू निवासी पूरा विश्राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बाद में पुलिस टीम ने उसे जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें