फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बरियावन प्रकरण में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में कीमती जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से 11 मकानों और दुकानों को जेसीबी से ढहाने के मामले में पुलिस ने अकबरपुर के पलिया फरीदपुर डल्ला निजामपुर निवासी अमित वर्मा उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस घटना में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना 20 सितंबर की रात को अकबरपुर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर हुई थी, जहां 50 से अधिक बदमाशों ने तीन जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल कर 11 घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें