फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 18.5 लाख लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तारी

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी आकाश मौर्य।स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
जहांगीरगंज। बिड़हर घाट पुल स्थित पुलिस चौकी के निकट 11 अप्रैल को कपड़ा व्यापारियों से हुई 18.5 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी आकाश मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें से एक आरोपी के न्यायालय में समर्पण करने की जानकारी भी पुलिस को समय पर नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

11 अप्रैल की सुबह जहांगीरगंज क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर निवासी मोहम्मद रईस और हंसवर के मुंडेरा निवासी मोहम्मद जलाल बिहार से बकाया रकम लेकर खलीलाबाद से बाइक से लौट रहे थे। आरोप है कि बिड़हर घाट पुल के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और असलहे के बल पर 18.5 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने 20 अप्रैल को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपियों में आजमगढ़ के सिहोरा निवासी शिवनंदन, दुराजपुर के मनीष वर्मा, पकरडीहा के पहलवान उर्फ अरमान उर्फ छोटू, अतरैठ के अभिषेक, बसखारी के आयुष और मुंडेरा निवासी शाहिद शामिल थे। तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे। इनमें आजमगढ़ निवासी अमन यादव ने एक पुराने गैंगस्टर मामले में न्यायालय में समर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने टांडा के पकड़ी भोजपुर निवासी आकाश मौर्य को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि उसने लूट की रकम का हिस्सा अपने पास रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें