फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंकिता व आयुषी को मिलेगा स्वर्ण पदक

Sat, 07 Sep 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में मिलेगी उपाधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में विंदेश्वरी महाविद्यालय की दो छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के बिंदेश्वरी महाविद्यालय बरधाभिउरा की एमएससी गृह विज्ञान की छात्रा अंकिता पाठक व आयुषी प्रियदर्शिनी का चयन 20 सितंबर को होने वाले 29वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के स्वर्ण पदक की सूची में नाम आने पर खुशी का इजहार किया। महाविद्यालय के प्रबंधक रक्षाराम वर्मा ने कहा कि जिले के लिए गर्व की बात है। दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए आने वाले समय में भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करती रहें। विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इनसे सभी को सीख लेनी चाहिए। शिक्षा से ही हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस दौरान डॉ. पूनम वर्मा, डॉ सतीशचंद्र, डॉ श्वेता भाटिया, नवबीर वर्मा, रितिका यादव व आंचल यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें