फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए जा रहे 27 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तस्करी के लिए जे जाए जा रहे 27 गोवंशीय पशुओं को बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक व अन्य फरार होने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बसखारी की तरफ से तस्करी के लिए वाहन पर लादकर गोवंशीय पशुओं को लाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बसखारी मार्ग पर नेवतरिया गांव के पास घेराबंदी कर ली। इस बीच बसखारी की तरफ से आ रहे वाहन को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक व अन्य वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने करीब जाकर देखा तो पिकअप पर वध प्रतिबंधित पशु लदे थे। इसमें 17 गाय व 10 बछड़े थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें