फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा किसानों ने छुट्टा मवेशियों को विद्यालय में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। किसानों को फसलें बचाने के लिए दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बावजूद छुट्टा मवेशी फसलों को चट कर रहे हैं। इससे खफा किसानों ने शुक्रवार देर शाम मवेशियों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेंहगों परिसर में बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि मवेशियों से निजात दिलाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। विद्यालय में मवेशियों के बंद करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मवेशियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के सेहंगो तमनपुर में किसानों ने मवेशियों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेहंगो में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीण राजकुमार, रामविलास चौधरी, उमाशंकर, सहदेव पटेल ने कहा कि बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में निजी साधन से सिंचाई करके धान की फसल तैयार की है, जिसे छुट्टा मवेशी चट कर रहे हैं। वीरेंद्र सिंह व संतोष कुमार ने कहा कि सब्जी की खेती करके किसी तरह परिवार चला रहे हैं। फसल की दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है।
बछरावां एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को समझाकर मवेशियों को स्कूल से बाहर कराया गया। पूर्व प्रधान दीपक चौधरी ने छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार विनोद सिंह ने बताया कि गांव के प्रधान विनोद वर्मा व लेखपाल राहुल को गांव में चारागाह की सुरक्षित भूमि खाली कराने के आदेश दिए हैं। जिस पर अस्थाई रूप से छुट्टा मवेशियों के लिए आश्रय स्थल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें