फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता से नाराज ग्राम प्रधानों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अभद्रता किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले एकजुट ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। नाराज प्रधान अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सभी ने चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो सभी प्रधान एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संगठन के अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि बीते दिनो अहिरौली थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अभद्रता कर उन्हें धमकाया था। इसका विरोध कर जब पूरे मामले की शिकायत आला अफसरों से की गयी तो उन्होंने भी बस कार्रवाई का आश्वासन देकर चुप्पी साध ली। प्रदर्शन में शामिल प्रधान विक्रम यादव, जयप्रकाश, विजयपाल, अजय पटेल, आनंद हीराराम पटेल आदि ने कहा कि कार्रवाई न होने से दोषी पुलिस कर्मियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें