फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ अनंत चतुर्दशी पर्व मना। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों व घरों में सुबह से ही पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर भगवान विष्णु व भगवान सूर्य की आराधना की, हवन पूजन भी किया। व्रत रखने वालों ने सूर्यास्त से पहले सेवई व रोटी खाकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

भादों माह के अंतिम रविवार को महारविवार पर्व व अनंत चतुदर्शी पर्व का उल्लास रविवार को जिले में चहुुंओर दिखा। श्रद्धालुओं ने विशेष स्नान किया। भगवान विष्णु व भगवान सूर्य की आराधना कर विशेष पूजन अर्चन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों व घरों में सुबह से ही पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। सूर्यास्त से पहले व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने विशेष स्नान के बाद सेंवई रोटी खाकर व्रत का पारण किया।
जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर, पंडाटोला, पुराने तहसील तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, नगर पालिका के निकट स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा आलापुर, जलालपुर, भीटी, टांडा समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। टांडा के सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। भगवान सूर्य की आराधना करते हुए हवन पूजन किया। जगह जगह प्रसाद का भी वितरण किया गया। हवन पूजन व प्रसाद के वितरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें