अंबेडकरनगर के जलालपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हु?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय बंदीपुर परिसर में मंगलवार को हुआ। इसमें विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। 50 मीटर फर्राटा में प्राथमिक विद्यालय जल्दीपुर के आनंद ने और बालिका वर्ग में जल्दीपुर की ही आंचल ने बाजी मारी। सभी ने बाल खिलाड़ियों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत कर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में मद्धूपुर के एजाज प्रथम और बबुरा के मधुर दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में एजाज मधूपुर ने प्रथम जबकि जल्दीपुर के आनंद को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में कोडरा के आयुष ने बाजी मारी । बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में जल्दीपुर की आंचल, 200 मीटर में मनीषा प्रतापपुर कला तथा 400 मीटर में सविता अंबरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरझा के सौरभ प्रथम जबकि 200 मीटर दौड़ में शिवम पखनपुर प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में आजाद पखनपुर ने जीत हासिल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राममिलन दुबे जबकि संचालन पंकज वर्मा व अमरनाथ शर्मा ने किया। व्यायाम शिक्षक सत्य प्रकाश शुक्ल की देखरेख में खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।