फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिट्टी पेराई की मशीन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Fri, 17 Jan 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना अहिरौली क्षेत्र के बुझावन तिवारी का पूरा में भट्ठे के निकट बृहस्पतिवार सुबह मिट्टी पेरने वाली मशीन की चपेट में आने से वृद्धा घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस मामले में मशीन चालक के खिलाफ शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

बुझावन तिवारी का पूरा की गेना देवी (60) सुबह गांव से कुछ दूरी पर ईंट भट्ठे के निकट बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान भट्ठे से निकली मिट्टी पेराई की मशीन की टक्कर लगने से वह गिर पड़ीं। मशीन उनके दोनों पैरों के ऊपर से निकल गई। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार न होने पर पहले मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले आए। शुक्रवार को श्रवण क्षेत्र घाट पर वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस प्रकरण की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें