फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में फिर एंबुलेंस कर्मियों की संवेदनहीनता सामने आई है। सोमवार देर शाम बाइक से घर जा रहे युवक को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयगांव के निकट एनएच 232 पर सरकारी एंबुलेंस ने कुचल दिया। इतना ही नहीं हादसे के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय एंबुलेंस चालक तड़पता छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोग घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने आरोपी एंबुलेंस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दहीरपुर निवासी विशाल कुमार (26) देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। परिवारीजनों का आरोप है कि जब वह विजयगांव के निकट हाईवे पर पहुंचा, तो तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद एंबुलेंस चालक घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाने की जगह मौके से वाहन सहित भाग निकला। इसी कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल युवक की मौत हो गयी। परिवारीजनों का आरोप है कि यदि समय रहते घायल का समुचित इलाज हो जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें