फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: दो घंटे की बारिश से मिली राहत, घरों में घुसा पानी, उमस और गर्मी से मिली राहत

Fri, 29 May 2026 12:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

बारिश के बाद मोहल्ले की गलियों और घरों में पानी भर गया। कई घरों के कमरों तक पानी पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू सामान भी पानी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जिले में हुई झमाझम बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले में नौतपा के पांचवें दिन शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई बारिश लगभग दो घंटे तक होती रही। लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर अकबरपुर शहर के कई मार्गों पर बारिश का पानी भर गया।

विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर उसरहवा में जलभराव की समस्या एक फिर सामने आ गई। बारिश के बाद मोहल्ले की गलियों और घरों में पानी भर गया। कई घरों के कमरों तक पानी पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू सामान भी पानी की चपेट में आ गया।

जिले के जलालपुर, आलापुर और बसखारी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। कटेहरी क्षेत्र में हल्की बारिश के बावजूद अन्नावा बाजार में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के बाद नालियों का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें