फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बदला मौसम का मिजाज

Sat, 14 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज में हवा के साथ हुई बरसात
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुबह से दोपहर तक शुक्रवार को तेज धूप से जनजीवन बेहाल रहा। वहीं, दोपहर में अचानक मौसम बदलने से शहर में बादल छाने के साथ तेज हवा चली। वहीं, आलापुर क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। मौसम में आए मामूली परिवर्तन से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तपिश भी बढ़ती गई। सुबह आठ बजे से ही धूप ने तीव्रता पकड़ ली थी। 11 बजे के बाद से तापमान तेजी से ऊपर चढ़ता गया। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सड़कों, दुकानों और कार्यस्थलों पर सन्नाटा नजर आया। पसीने से तरबतर लोग घरों में ही सीमित रहे। दोपहर दो बजे तक हवा की गति लगभग शून्य बनी रही।
वातावरण में गर्मी के साथ नमी का स्तर भी अधिक था, जिससे लोग बेहाल रहे। पंखे और कूलर भी राहत देने में असमर्थ साबित हुए। दोपहर में मौसम ने करवट ली तो आसमान में काले बादल छा गए। आलापुर, जहांगीरगंज में 30 मिनट तक बारिश हुई। शनिवार को भी दिन में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें