फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के साथियों का पता लगाकर सजा दे पुलिस : नियाज

विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद ​स्थित नियाज का घर।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों और मां की सामूहिक हत्या के मामले में पीड़ित नियाज अहमद ने पुलिस से आमिर के सहयोगियों का पता लगाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है। नियाज ने इस मामले में अकेले आमिर की संलिप्तता होने पर संदेह जताया है। पुलिस भी मामले में आमिर के अन्य सहयोगियों को रडार पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद की पत्नी गासिया खातून व पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया की बीती एक मई की रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शनिवार दो मई को बच्चों के शव घर पर खून से लथपथ अवस्था में मिले थे जबकि गासिया का शव रविवार तीन मई को घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में मिला था।
इस सामूहिक हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी आमिर कुरैशी निवासी मीरानपुर को चार मई को अकबरपुर इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया था। इस मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से नियाज अहमद व उनके परिवार के लोग संतुष्ट हैं लेकिन अकेले आमिर के घटना को अंजाम देने पर संशय जता रहे हैं। यही वजह है कि नियाज ने पिछले दो दिनों में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान इस बात को उनके सामने रखा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल या सहयोग करने वाले सभी लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने भी उन्हें सभी बिंदुओं पर जांच करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए कुछ लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। कई अन्य लोग रडार पर हैं। पुलिस इस मामले में अन्य सुराग भी जुटाने की कोशिश कर रही है।
पत्नी की ली पोस्टमार्टम रिपोर्ट
नियाज अहमद शनिवार को एक बार फिर अकबरपुर कोतवाली पहुंचे। यहां इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर और पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त की। अभी उनका सऊदी अरब वापसी का टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नियाज अभी कुछ और दिन यही रहेंगे।
किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
नियाज अहमद ने इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता होने की आशंका जताई है। इस पर पुलिस टीमें पहले से ही काम कर रही हैं। आमिर के सहयोगियों को रडार पर रखा गया है। पुख्ता सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- नितीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें