फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar : अकबरपुर विधायक की टिप्पणी पर विवाद, हंसवर व अकबरपुर में दिए गए शिकायती पत्र; जानें मामला

Wed, 15 Oct 2025 06:55 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

राम अचल राजभर की ओर से नवरात्र से पहले एक बैठक के दौरान कथित रूप से रामायण और सनातन धर्म प्रचारकों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 
विज्ञापन
विधायक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर से सपा विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर की ओर से नवरात्र से पहले एक बैठक के दौरान कथित रूप से रामायण और सनातन धर्म प्रचारकों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता शुभम सिंह पालीवाल ने हंसवर और आनंद तिवारी ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुभम सिंह ने अपनी तहरीर में कहा कि वह सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। विधायक की ओर से की गई कथित टिप्पणी ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एक बैठक में विधायक ने रामायण जलाने वाले का समर्थन किया था। भगवान श्रीराम, भाजपा और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध भी अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अकबरपुर के मीरानपुर निवासी आनंद तिवारी ने शहर कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि पेरियार के बहाने रामायण जलाने और फाड़ने के लिए उकसाया है। अयोध्या एवं कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में न जाने की सलाह देकर वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया है। नवरात्र, धर्म, आस्था व संत समाज के प्रति अपमानजनक बातें कही हैं। सीओ सिटी नीतीश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें