फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते सुन्नी समुदाय के लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की अलग-अलग मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न मस्जिदों में आयोजित अलविदा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के नागरिकों ने आपसी सौहार्द को बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि सभी के सहयोग से देश में अमन व शांति कायम होगी।
विज्ञापन

पवित्र रमजान माह में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई। इसके लिए तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। जिले की पांच मस्जिदों में भीड़ के चलते नमाज बाहर सड़क पर भी होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन की पहल के बाद मौलाना व नमाजियों ने सड़क पर नमाज न पढ़ने का निर्णय लिया था। इसका पालन भी किया गया।
जिला मुख्यालय पर बिलाल मस्जिद अब्दुल्लाहपुर में हाफिज मोहम्मद निशार अहमद, मदीना मस्जिद शहजादपुर में हाफिज शकील अख्तर, जामा मस्जिद चौक शहजादपुर में हाफिज सलाहुद्दीन, शिया जामा मस्जिद अकबरपुर में मौलाना अकबर अली, कादरी मस्जिद शहजादपुर में मौलाना सईदुज्जमा, एकमिनारा मस्जिद शहजादपुर में हाफिज मोहम्मद हैदर, नूरानी मस्जिद शहजादपुर में हाफिज खलिकुज्जमा, मस्जिद उमर शहजादपुर में हाफिज अतिकुज्जमा ने अलविदा की नमाज अदा करायी।
विज्ञापन

जलालपुर रौजा हजरत कासिम मस्जिद में मौलाना सईद हसन रजाई, मदीना मस्जिद में कारी गयासुद्दीन, उर्दू बाजार जामा मस्जिद में हाफिज जकरिया, मस्जिद आला हजरत काजीपुरा में मौलाना हबीबुर्रहमान ने अलविदा की नमाज अदा करायी। एसडीएम मोहनलाल गुप्त व सीओ देवेंद्र कुमार के अलावा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, जैतपुर थानाध्यक्ष जेपी सिंह, कटका थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह, मालीपुर एसओ राजीव कुमार श्रीवास्तव अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।
टांडा में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से मस्जिदों में हुई। नगर पालिका ने मस्जिदों के आसपास सफाई के जरूरी इंतजाम कर रखे थे। अन्य क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई। एक माह तक रोजा रखने वाले रोजेदारों के अलावा तमाम अन्य व्यक्तियों ने भी शुक्रवार को रोजा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें